हिमाचल में गंभीर आर्थिक संकट, सरकार के डिप्टी सीएम ने ही नकार दिया आत्मनिर्भर हिमाचल का विजन: जय राम ठाकुर

Published:

मंडी।

मंडी में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश 'पाकिस्तान मॉडल' की ओर बढ़ रहा है।

जयराम ठाकुर ने प्रदेश की आर्थिक बदहाली पर चिंता जताते हुए कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसी शर्मनाक स्थिति पैदा हुई है जहाँ कर्मचारियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का वेतन रोका जा रहा है।

जिस तरह पाकिस्तान में आर्थिक संकट के कारण वेतन को 'डेफर' (आस्थगित) किया जाता है, ठीक वही मॉडल आज सुक्खू सरकार हिमाचल में लागू कर रही है। यह सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो चुकी है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए नेता प्रतिपक्ष ने 'चेस्टर हिल' प्रकरण का उल्लेख किया। उन्होंने कहा एक वरिष्ठ अधिकारी ने राजस्व सचिव रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया।

इसमें धारा 118 के उल्लंघन और बेनामी लेनदेन की स्पष्ट संभावना है।मुख्यमंत्री को इस मामले की पूरी जानकारी थी, लेकिन अब इसे दबाने और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को 'झूठ का मसीहा' करार देते हुए कहा कि असम चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में उन्होंने केवल असत्य दावे किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें केवल झूठ बोलने का 'ठेका' दे रखा है।

5 वर्षों में केवल 19 हजार करोड़ का ऋण लिया गया। मात्र सवा साल के कार्यकाल में 40 हजार करोड़ से अधिक का बोझ लाद दिया गया। प्रदेश पर अब कुल कर्ज 1.10 लाख करोड़ के पार पहुँच गया है।

प्रशासनिक अराजकता पर चुटकी लेते हुए ठाकुर ने कहा कि एक तरफ मुख्य सचिव पुनर्नियुक्ति और सेवा विस्तार बंद करने का आदेश देते हैं, वहीं दूसरी ओर उसी दिन मुख्यमंत्री कार्यालय से एक चहेते अधिकारी को सेवा विस्तार दे दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के विरोधाभासी बयान दर्शाते हैं कि सरकार में कोई तालमेल नहीं है।

आठ वर्षों के अंतराल के बाद मंडी में हुई इस कार्यसमिति बैठक के सफल आयोजन पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने अब इस 'भ्रष्ट और जनविरोधी' सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।

पार्टी अब सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जाएगी। इस प्रेस वार्ता के दौरान विधायक अनिल शर्मा, बलबीर वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी शर्मा, पायल वैद्य और मीडिया प्रभारी राकेश वालिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें