विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम, नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें युवा: अनुराग सिंह ठाकुर

Published:

चंडीगढ़।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित संस्थान मेहर चंद्र महाजन (MCM) डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया और 'विकसित भारत 2047' के संकल्प में युवाओं की भागीदारी को अनिवार्य बताया।

समारोह को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज का भारत एक स्वर्णिम युग से गुजर रहा है और वर्तमान पीढ़ी इस उभरते भारत की 'स्वर्णिम पीढ़ी' है। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे अपनी शिक्षा और कौशल का उपयोग केवल व्यक्तिगत विकास के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए करें।

आप खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं कि आप ऐसे समय में डिग्री प्राप्त कर रहे हैं, जब भारत में अवसरों और संसाधनों की कोई कमी नहीं है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के सपने को हकीकत में बदलें। — अनुराग सिंह ठाकुर

सांसद ने युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि आज का युवा केवल नौकरी पाने वाला (Job Seeker) नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला (Job Creator) बनना चाहिए। उन्होंने कहा युवाओं को स्टार्टअप और नवाचार की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए ताकि वे दुनिया में अपनी अलग पहचान बना सकें।

भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जिसमें युवाओं का बौद्धिक और सांस्कृतिक योगदान सराहनीय है।

अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में हुए ऐतिहासिक बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2014 से 2026 के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और कानूनी सुधारों के क्षेत्र में जो कार्य हुए हैं, वे विकसित भारत की नींव रख रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज का युवा ज्ञान,

विज्ञान, कल्याण, योगदान और अध्यात्म जैसे पांच तत्वों के साथ राष्ट्र निर्माण में जुटा है। उन्होंने आईआईआईटी ऊना और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के उदाहरण देते हुए छात्रों के परिश्रम की सराहना की।

समारोह के अंत में उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपना ज्ञान, नेतृत्व और संसाधन राष्ट्र की सेवा में समर्पित करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केवल विकास कार्यों को ही बढ़ावा नहीं दिया, बल्कि हर भारतीय के मन में राष्ट्र परिवर्तन के लिए एक बड़े आंदोलन की लौ जगाई है।

इस पुरस्कार वितरण समारोह में कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं को उनके शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें