मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

अभ्यर्थियों के लिए सख्त गाइडलाइन, परीक्षा केंद्र में पेन और रफ शीट ले जाने पर पाबंदी

सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) द्वारा जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

2 मिनट
अभ्यर्थियों के लिए सख्त गाइडलाइन, परीक्षा केंद्र में पेन और रफ शीट ले जाने पर पाबंदी

शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) द्वारा जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थी परीक्षा हॉल के भीतर अपना पेन या रफ शीट नहीं ले जा सकेंगे।

आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, परीक्षा आयोजित करने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी ही अभ्यर्थियों को रफ कार्य के लिए शीट और पेन उपलब्ध कराएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी रफ शीट और पेन संबंधित निरीक्षक (Invigilator) को वापस सौंपने होंगे।

परीक्षा का शेड्यूल और एडमिट कार्ड

परीक्षा तिथियां-25, 26 और 27 फरवरी, 2026। एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।परीक्षा दो शिफ्टों (सुबह और शाम) में आयोजित की जाएगी।

इन वस्तुओं पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस)। बैग, वॉलेट, चश्मा केस या किसी भी प्रकार की पठन सामग्री। पेन, पेंसिल या कागज के टुकड़े। धातु की वस्तुएं या गहने जो मेटल डिटेक्टर को ट्रिगर कर सकें।

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। देरी से आने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड) और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है।

यह भर्ती परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 0.5 अंक का होगा और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें