मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बिलासपुर में लॉन्च की ‘पढ़ाई विद एआई’ ऐप

सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के बरठीं में एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल ‘पढ़ाई विद एआई’ऐप का विधिवत शुभारंभ किया।

2 मिनट
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बिलासपुर में लॉन्च की ‘पढ़ाई विद एआई’ ऐप

बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के बरठीं में एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल ‘पढ़ाई विद एआई’ऐप का विधिवत शुभारंभ किया। जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा शुरू की गई यह अभिनव पहल विशेष रूप से उन मेधावी विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई है, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और आधुनिक संसाधनों की तलाश में हैं।

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा शिक्षा समाज को नई दिशा देने और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने का सबसे सशक्त तरीका है।

राज्य सरकार निरंतर नवाचारों (Innovations) के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही है ताकि हर विद्यार्थी को आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकें।

यह ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित एक डिजिटल शिक्षण प्लेटफॉर्म है, जिसे जिला प्रशासन ने NTPC के सहयोग से विकसित किया है। इसकी प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं।

विद्यार्थियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी। ऐप के माध्यम से छात्रों को निरंतर अकादमिक काउंसलिंग और मार्गदर्शन की सुविधा मिलेगी, जिससे वे अपनी तैयारी का सही आकलन कर सकेंगे।

यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के उन छात्रों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी, जिनके पास महंगे कोचिंग संस्थानों तक पहुँच नहीं है।आधुनिक तकनीक आधारित यह ऐप छात्रों की सीखने की क्षमता और गति के अनुसार कंटेंट प्रदान करेगा।

उपायुक्त बिलासपुर, राहुल कुमार ने इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एनटीपीसी (NTPC) के सहयोग से इसे फलीभूत किया गया है। इसका उद्देश्य जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें