मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हिमाचल में 16 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम: 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओलावृष्टि का 'येलो अलर्ट' जारी

सार

हिमाचल प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है।

2 मिनट
हिमाचल में 16 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम: 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओलावृष्टि का 'येलो अलर्ट' जारी

शिमला

हिमाचल प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 16 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

अगले 48 घंटे भारी: 60 किमी की रफ्तार से चलेगा तूफान

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार, 12 और 13 मई को प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इन दो दिनों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।

विभाग ने कई जिलों में ओलावृष्टि (Hailstorm) को लेकर भी चेतावनी जारी की है। इन दिनों भी 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, हालांकि ओलावृष्टि की संभावना कम है।

सक्रिय हुए दो पश्चिमी विक्षोभ

मौसम में आए इस अचानक बदलाव का मुख्य कारण उत्तर पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) है। इसके साथ ही, 15 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है, जिससे पहाड़ों पर बारिश और आंधी का दौर लंबा खिंच सकता है।

पिछले 24 घंटों का हाल और तापमान

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है सलूणी (15.4 मिमी), भरमौर (12.0 मिमी) और पालमपुर (10.6 मिमी), बारिश के चलते अधिकतम तापमान में सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सबसे ठंडा केलोंग (1.3°C), सबसे गर्म ऊना (34.8°C)।

पर्यटकों और किसानों को सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ऊंचे क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है। साथ ही, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से बागवानों व किसानों की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई गई है।

इस खबर को शेयर करें