हिमाचल को रेलवे विकास की बड़ी सौगात, सांसद हर्ष महाजन ने जताया आभार

हिमाचल को रेलवे विकास की बड़ी सौगात, सांसद हर्ष महाजन ने जताया आभार
हिमाचल को रेलवे विकास की बड़ी सौगात, सांसद हर्ष महाजन ने जताया आभार

Published:

मंडी।

हिमाचल प्रदेश में रेलवे विकास को लेकर लंबे समय से चली आ रही मांग अब तेजी से साकार होती नजर आ रही है। आज़ाद भारत में पहली बार राज्य को बड़े स्तर पर रेल परियोजनाओं की सौगात मिलने पर सांसद हर्ष महाजन ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि राज्यसभा में रेल मंत्री द्वारा दी गई जानकारी से स्पष्ट है कि हिमाचल में रेल विस्तार कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से चंडीगढ़–बद्दी रेल लाइन और भानुपल्ली–बिलासपुर–बेरी रेल लाइन पर तेज गति से चल रहे कार्यों को ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बिलासपुर–मनाली–लेह रेल लाइन परियोजना हिमाचल के लिए गेमचेंजर साबित होगी। लगभग 489 किलोमीटर लंबी इस सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रेल लाइन का सर्वेक्षण पूरा कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

यह रेल लाइन सुंदरनगर, मंडी, मनाली, सिस्सू, दारचा, केलांग, सरचू और उपशी होते हुए लेह तक जाएगी। इससे मंडी जिले की कनेक्टिविटी को विशेष मजबूती मिलेगी और यह क्षेत्र पर्यटन व व्यापार का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

रेल परियोजनाओं को मिली रफ्तार

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़–बद्दी नई रेल लाइन परियोजना पर लगभग 1540 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है, जिसमें केंद्र और हिमाचल सरकार की 50:50 साझेदारी तय की गई है। फरवरी 2026 तक इस परियोजना पर 1068 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं।

इसके अलावा नंगल डैम से दौलतपुर चौक तक 60 किलोमीटर रेल लाइन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दौलतपुर चौक–मुकेरियां 42 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस खंड में बड़े पुलों और अंडरपास का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है।

विकास को मिलेगी नई दिशा

सांसद महाजन ने कहा कि इन रेल परियोजनाओं के पूरा होने से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन, उद्योग और व्यापार को नई गति मिलेगी। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से प्रदेश देश के अन्य हिस्सों से और अधिक सशक्त रूप से जुड़ेगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम हिमाचल के संतुलित विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य हिस्सों को भी रेल नेटवर्क से जोड़ने के प्रयास तेज होंगे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें