धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर की मौजूदगी में बेरोजगार MPHW (Male) डिप्लोमा धारकों ने रिक्त पदों पर जल्द भर्ती शुरू करने की उठाई मांग।
हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार MPHW (Male) डिप्लोमा धारकों ने रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग तेज कर दी है। इसी क्रम में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री धनी राम शांडिल को ज्ञापन सौंपा।
वर्षों से भर्ती का इंतजार कर रहे प्रशिक्षित अभ्यर्थी
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रशिक्षित और पंजीकृत MPHW (Male) डिप्लोमा धारक लंबे समय से सरकारी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में कई पद रिक्त होने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने से योग्य युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाज्ञापन के माध्यम से सरकार से आग्रह
किया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने और बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए MPHW (Male) के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
स्वास्थ्य मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री धनी राम शांडिल ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि MPHW (Male) के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सकारात्मक पहल करते हुए भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube