फोरलेन पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 616 ग्राम चरस के साथ दो गाड़ियों में सवार 6 युवक गिरफ्तार

फोरलेन पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 616 ग्राम चरस के साथ दो गाड़ियों में सवार 6 युवक गिरफ्तार
फोरलेन पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 616 ग्राम चरस के साथ दो गाड़ियों में सवार 6 युवक गिरफ्तार

Published:

बिलासपुर।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की घुमारवीं टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह-मल्यावर लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 616 ग्राम चरस बरामद कर दो कारों में सवार छह युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, थाना घुमारवीं की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। टीम ने तत्परता दिखाते हुए बलोह-मल्यावर लिंक रोड पर एक काले रंग की स्विफ्ट कार और एक सफेद रंग की ऑल्टो को जांच के लिए रोका। दोनों ही वाहनों में कुल छह युवक सवार थे।

पुलिस ने जब दोनों वाहनों की गहन तलाशी ली, तो स्विफ्ट कार की परिचालक (Passenger) सीट के नीचे रखे एक पाउच से 616 ग्राम चरस बरामद हुई। नशा मिलते ही पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया और दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जसवीर (जिला जींद, हरियाणा),छबील ठाकुर (जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश), आयुष (जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश),नितिन कुमार(जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश), प्रदीप (जिला जींद, हरियाणा), गिरिराज (जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश)।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि नशे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें