सहकारिता का नया मॉडल बना 'एफ़पीओ धर्मपुर': बिलासपुर की महिलाओं ने जाना सफलता का मंत्र

सहकारिता का नया मॉडल बना 'एफ़पीओ धर्मपुर': बिलासपुर की महिलाओं ने जाना सफलता का मंत्र
सहकारिता का नया मॉडल बना 'एफ़पीओ धर्मपुर': बिलासपुर की महिलाओं ने जाना सफलता का मंत्र

Published:

भराड़ी (धर्मपुर):

हिमाचल प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में एफ़पीओ धर्मपुर (FPO Dharampur) एक सशक्त मॉडल के रूप में उभरकर सामने आया है। बुधवार को बिलासपुर ज़िला की डेढ़ दर्जन सहकारी समितियों से जुड़ी महिलाओं के एक अध्ययन दल ने धर्मपुर का दौरा किया।

इस क्षेत्रीय भ्रमण का उद्देश्य एफ़पीओ धर्मपुर द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, प्रबंधन और विकास मॉडल को समझना था।

शिमला के प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से हुआ भ्रमण

यह अध्ययन दल कृषि सहकारी कर्मचारी प्रशिक्षण संस्थान शांगटी (शिमला) के माध्यम से पहुँचा था। दल का नेतृत्व सीनियर प्रशिक्षक डॉ. शिवानी शर्मा और अनन्य चौहान ने किया।

एफ़पीओ धर्मपुर के अध्यक्ष सत्तपाल सिंह चौहान ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य लक्ष्य प्रतिभागियों को एक सफल किसान उत्पादक संगठन की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था, ताकि वे अपने क्षेत्रों में जाकर सहकारी समितियों को सुदृढ़ कर सकें।

तीन साल में हासिल की बड़ी उपलब्धियां

एफ़पीओ धर्मपुर की विकास यात्रा की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह संगठन वर्ष 2022 में '10 हजार एफ़पीओ गठन योजना' के तहत अस्तित्व में आया था। वर्तमान में इससे दो हज़ार से ज़्यादा शेयरधारक जुड़े हैं। यह हिमाचल प्रदेश का पहला ऐसा एफ़पीओ बना है जिसने तीन साल की परियोजना की पूरी सहायता राशि सफलतापूर्वक प्राप्त की है।

हल्दी और मोटे अनाज से बदली तकदीर

एफ़पीओ ने स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं हल्दी की खेती को बढ़ावा देना और उसका पाउडर बनाना इनका प्राथमिक कार्य है।

मोटे अनाज के लड्डू, मिठाइयां, स्थानीय फलों का अचार, 'शुगर कंट्रोल' आटा और वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार करने का कार्य जोरों पर है। डिडणु के किसान कश्मीर सिंह (हल्दी उत्पादन), सकोह-सिद्धपुर (अचार), और घरवासड़ा (हल्दी पाउडर व आटा) में महिलाओं द्वारा स्थापित प्रोसेसिंग सेंटर्स ने अध्ययन दल को विशेष रूप से प्रभावित किया।

भावी योजना: पाड़छु में स्थापित होगा लघु उद्योग एवं बिक्री मार्ट

अध्यक्ष सत्तपाल चौहान ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि जल्द ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग (NH) के किनारे पाड़छु में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) शिमला के सहयोग से एक लघु उद्योग एवं बिक्री मार्ट स्थापित किया जाएगा। इससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर बाजार मिल सकेगा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें