मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

पांवटा साहिब में संपन्न हुआ चार दिवसीय कराटे कैंप

सार

गोजुरियू कराटे अकादमी, पांवटा साहिब एवं तेजस द रोज ऑर्किड कराटे अकादमी, पांवटा साहिब द्वारा चार दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया

2 मिनट
पांवटा साहिब में संपन्न हुआ चार दिवसीय कराटे कैंप

पांवटा साहिब : गोजुरियू कराटे अकादमी एवं तेजस द रोज ऑर्किड कराटे अकादमी, पांवटा साहिब के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

गोजुरियू कराटे अकादमी के संस्थापक सेंसाई राजेश कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 24 से 29 दिसंबर तक पांवटा साहिब स्थित मुकुंद रिजॉर्ट में आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए कराटे खिलाड़ियों ने उन्नत स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर में शिमला, देहरादून, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड से आए लगभग 111 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 28 दिसंबर को आयोजित कराटे परीक्षा में 81 खिलाड़ियों ने रंगीन बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की।

इस दौरान 11 खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट प्रथम डैन, डिंपल शहजादा ने ब्लैक बेल्ट द्वितीय डैन, जबकि ज्ञान सिंह तोमर और दिलीप सिंह ठाकुर ने ब्लैक बेल्ट चतुर्थ डैन की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की।

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों ने दिया मार्गदर्शन

प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को तकनीकी, मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अपने अनुभव साझा किए। शिविर में हांशी पी.

एस. पंवार, सेंसाई राजेश कुमार, सेंसाई आशीष विक्टा, सेंसाई अनिल कुमार जिस्टा, सेंसाई दिलीप सिंह ठाकुर, सेंसाई ज्ञान सिंह तोमर, सेंसाई शक्ति कुमार, सेंसाई रेखा सिंह पंवार, सेंसाई प्राची सिंह पंवार, सेंसाई ध्रुव सिंह पंवार, सेंसाई डिंपल शहजादा और सेंसाई नायब सिंह ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

अनुशासन और सकारात्मक सोच पर जोर

हांशी पी. एस. पंवार ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान बच्चों के मोबाइल फोन जमा करवाए गए, जिससे वे मोबाइल से दूर रहकर अच्छी नींद, नियमित भोजन और स्वस्थ दिनचर्या अपना सके।

इस पहल की अभिभावकों ने भी सराहना की। शिविर के सफल आयोजन पर हांशी पी. एस. पंवार ने गोजुरियू कराटे अकादमी के संस्थापक सेंसाई राजेश कुमार, सेंसाई दिलीप सिंह ठाकुर, सेंसाई ज्ञान सिंह तोमर तथा तेजस द रोज ऑर्किड कराटे अकादमी के निदेशक ललित शर्मा और कोच ज्ञान सिंह का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की बात कही।

इस खबर के विषय

  • कराटे
  • Paonta Sahib
  • training camp
  • Gojuryu Karate Academy
  • Tejas The Rose Orchid
  • martial arts
  • sports event

इस खबर को शेयर करें