सीएम सुक्खू का भाजपा पर तीखा पलटवार:बिना तथ्यों के शोर मचा रहा विपक्ष, सदन की गरिमा का रखें ध्यान

सीएम सुक्खू का भाजपा पर तीखा पलटवार:बिना तथ्यों के शोर मचा रहा विपक्ष, सदन की गरिमा का रखें ध्यान
सीएम सुक्खू का भाजपा पर तीखा पलटवार:बिना तथ्यों के शोर मचा रहा विपक्ष, सदन की गरिमा का रखें ध्यान

Published:

शिमला।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे बिना किसी आधार और तथ्यों के सरकार पर कीचड़ उछाल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकतंत्र में आरोपों की राजनीति के लिए तथ्यों का होना अनिवार्य है। उन्होंने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा भाजपा नेता केवल हवा में बातें कर रहे हैं।

यदि उनके पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस सबूत या दस्तावेज हैं, तो उन्हें इधर-उधर बयानबाजी करने के बजाय विधानसभा के पटल पर रखना चाहिए। हम हर जांच और सवाल का सामना करने के लिए तैयार हैं।

प्रदेश में गहराए कमर्शियल एलपीजी (LPG) संकट पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत का सीधा असर प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि आपूर्ति सुचारू की जा सके।

गैस की कमी से होटल व्यवसाय और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, जिसे सरकार प्राथमिकता के आधार पर सुलझा रही है।

सदन में पेश किए गए अनुपूरक बजट पर चर्चा करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार केवल बजट पेश नहीं कर रही, बल्कि 'व्यवस्था परिवर्तन' कर रही है। सरकार ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर धन खर्च किया है।

अब किसी भी नए प्रोजेक्ट को कम से कम 30 फ़ीसदी राशि के साथ ही शुरू किया जा रहा है ताकि वे समय पर पूरे हों।मुख्यमंत्री ने दोहराया कि इन दोनों क्षेत्रों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि RDG (Revenue Deficit Grant) बंद होने की वजह से राज्य की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ा है और सरकार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

एक सकारात्मक बदलाव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने शिपकी-ला (किन्नौर) के रास्ते तिब्बत के साथ व्यापार फिर से शुरू होने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्र के साथ मिलकर अथक प्रयास किए थे। अकेले किन्नौर क्षेत्र में अब तक 50 हज़ार सैलानी आ चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों और राज्य के पर्यटन क्षेत्र को बड़ी आर्थिक मजबूती मिल रही है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें