चिट्टा तस्कर को पकड़ने में लापरवाही पर 3 एएसआई और 1 कांस्टेबल निलंबित

चिट्टा तस्कर को पकड़ने में लापरवाही पर 3 एएसआई और 1 कांस्टेबल निलंबित
चिट्टा तस्कर को पकड़ने में लापरवाही पर 3 एएसआई और 1 कांस्टेबल निलंबित

Published:

सोलन

जिला सोलन में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। एक ओर जहां पुलिस द्वारा नशा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में किसी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी कड़ी में साईं दत्तात्रेय वर्मा ने नशा तस्करी से जुड़े एक मामले में लापरवाही बरतने पर चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विभागीय अनुशासन बनाए रखने और जिम्मेदारी तय करने के उद्देश्य से की गई है।

जानकारी के अनुसार, एनडीपीएस के एक मामले में एक संदिग्ध आरोपी के फरार होने की घटना सामने आई थी। जांच के दौरान यह पाया गया कि इस पूरे मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही रही जिसके चलते आरोपी मौके से भागने में सफल रहा।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 एएसआई और 1 कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा तथा भविष्य में भी किसी कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरतने पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें