हार के डर से पंचायत चुनाव से भाग रही सरकार; बनियाग में भाजपा ने खोला सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा

हार के डर से पंचायत चुनाव से भाग रही सरकार; बनियाग में भाजपा ने खोला सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा
हार के डर से पंचायत चुनाव से भाग रही सरकार; बनियाग में भाजपा ने खोला सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा

Published:

चम्बा।

हिमाचल प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का 'पोल खोल' अभियान तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में चम्बा शहर के समीपवर्ती गांव बनियाग में एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जय सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विफलताओं का कच्चा चिट्ठा खोला और तीखे राजनीतिक हमले किए।

कर्ज के सहारे चल रही है सरकार

जय सिंह ने हिमाचल की आर्थिक स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार केवल कर्ज के दम पर टिके रहने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार कर्ज का आंकड़ा 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए के पार पहुँच गया है।

सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कमी है, जबकि फिजूलखर्ची और कर्ज चुकाने में करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

10 गारंटियों और रोजगार पर घेरा

कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर प्रहार करते हुए जय सिंह ने कहा कि जनता अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा केवल कागजी फार्म भरवाने तक सिमट कर रह गया है।

बजट के अभाव में माताएं-बहनें आज भी इंतजार में हैं। प्रदेश के लाखों युवा नौकरियों की राह देख रहे हैं, लेकिन सरकार के पास रोजगार सृजन का कोई ठोस रोडमैप नहीं है। परिवहन विभाग को घाटे का बहाना बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों के पुराने रूट बंद किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता की परेशानियाँ बढ़ गई हैं।

पंचायत चुनाव में देरी पर उठाए सवाल

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को अपनी हार का निश्चित आभास हो गया है, इसलिए वह पंचायत चुनावों से भाग रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक रोस्टर जारी न करना चुनाव टालने की एक सोची-समझी साजिश है, जिससे चुनाव की तैयारी कर रहे युवाओं में भारी रोष है।

संवैधानिक और प्रशासनिक विफलता

जय सिंह ने विधानसभा सत्र के आयोजन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा हिमाचल के इतिहास में पहली बार बजट सत्र को दो हिस्सों में कराया गया और राज्यपाल का भाषण दूसरे सत्र में हुआ। प्रशासनिक विफलता के कारण इस बार हिमाचल को 35 करोड़ रुपए कम बजट मिला है।

बनियाग में आयोजित इस अभियान ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी चुनावों से पहले भाजपा जमीनी स्तर पर सरकार को घेरने की रणनीति पर पूरी तरह सक्रिय है। स्थानीय लोगों ने भी जय सिंह की बातों को ध्यान से सुना और अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें