सर्वाइकल कैंसर से बेटियों को बचाएगी सरकार, मुफ्त लग रहा ₹10,000 वाला टीका; शनिवार को 195 लड़कियों को लगी वैक्सीन

Published:

हमीरपुर।

महिलाओं में होने वाले घातक सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। हिमाचल प्रदेश में 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों को एचपीवी (HPV) वैक्सीन का टीका बिल्कुल मुफ्त लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि निजी अस्पतालों में इस एक टीके की कीमत 10,000 रुपये से भी अधिक है, जिसे अब सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध कराकर बेटियों को सुरक्षा चक्र प्रदान किया जा रहा है।

हमीरपुर में टीकाकरण की वर्तमान स्थिति

प्रदेश भर में 29 मार्च से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत जिला हमीरपुर में जोर-शोर से कार्य चल रहा है शनिवार को जिले के 26 केंद्रों पर 195 लड़कियों का टीकाकरण किया गया। जिले में अब तक कुल 401 लड़कियों को एचपीवी की पहली खुराक दी जा चुकी है। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग ने हमीरपुर की 4,338 लड़कियों को कवर करने का लक्ष्य रखा है।

रविवार को भी खुले रहेंगे केंद्र

टीकाकरण की गति को बढ़ाने और अधिक से अधिक छात्राओं को कवर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारी की है। रविवार को भी जिले के 32 अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सभी लाभार्थियों का विवरण 'यू-विन' (U-Win) पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है ताकि सुव्यवस्थित तरीके से रिकॉर्ड रखा जा सके।

टीकाकरण के बाद क्या बोलीं युवतियां?

टीका लगवाने आईं युवतियों ने सरकार के इस कदम की सराहना की। लाभार्थियों का कहना है कि यह टीका उनके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया हमने सुना था कि अन्य राज्यों में यह वैक्सीन पहले से लगाई जा रही है, अब हिमाचल में भी यह मुफ्त उपलब्ध है। यह भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारी से बचने के लिए एक जरूरी सुरक्षा कवच है।

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है, लेकिन समय पर एचपीवी टीकाकरण से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि अभिभावक अपनी 14-15 वर्ष की बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर यह मुफ्त टीका अवश्य लगवाएं।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें