समोसा के लिए सीआईडी लगाने वाले चेस्टर हिल के हजारों करोड़ के घोटाले पर खामोश क्यों हैं : जयराम ठाकुर

समोसा के लिए सीआईडी लगाने वाले चेस्टर हिल के हजारों करोड़ के घोटाले पर खामोश क्यों हैं : जयराम ठाकुर
समोसा के लिए सीआईडी लगाने वाले चेस्टर हिल के हजारों करोड़ के घोटाले पर खामोश क्यों हैं : जयराम ठाकुर

Published:

मंडी।

मंडी से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक समोसे के हेर–फेर होने पर सीआईडी की जांच करवाने वाले मुख्यमंत्री, यात्री द्वारा बस में राहुल गांधी से जुड़ा वीडियो चलने पर बस कंडक्टर और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई का पत्र जारी करने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज चेस्टर हिल में 1500

करोड़ से ज्यादा के घोटाले पर खामोश क्यों हैं। आखिर उनकी क्या विवशता है कि उन्हें इतने गंभीर आरोपों को टालने के लिए पत्रकारों के सामने हास्यप्रद जवाब देकर अपनी किरकिरी करवानी पड़ रही है।

संपूर्ण प्रदेश के टॉप ब्यूरोक्रेट्स को आपस में लड़ाकर वह अपना कौन सा काम निकालना चाहते हैं? प्रदेश के लोग यह जानना चाहते हैं। व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर सत्ता संभालने वाले मुख्यमंत्री ने जब एक समोसा गायब होने पर सीआईडी के डीजी से लेकर डीएसपी रैंक के अधिकारियों को काम में लगा दिया,

लेकिन चेस्टर हिल के सैकड़ों करोड़ के घोटाले में 'टॉप ब्यूरोक्रेट्स' के अधिकारियों के संवैधानिक और न्यायिक अधिकार क्षेत्र से बाहर दखल, आरोपी को लाभ देने की एकतरफा कार्रवाई और सक्षम अधिकारियों की जांच रिपोर्ट को अकारण खारिज कर देने वाले 'टॉप ब्यूरोक्रेट्स' के बारे में मुख्यमंत्री कोई जानकारी होने से कैसे इनकार कर रहे हैं?

जयराम ठाकुर ने कहा कि विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया समूह द्वारा प्रकाशित की गई रिपोर्ट्स के आधार पर यह साफ हुआ है कि इस मामले में कई स्तर पर गड़बड़ियां हुई हैं। मामले की शिकायत के बाद तहसीलदार द्वारा दो बार जांच कर रिपोर्ट दी गई और दोनों बार धारा 118 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया।

सब-डिविजनल ऑफिसर सोलन द्वारा मामले की जांच की गई और दोनों पक्षों की पूरी सुनवाई करने के बाद दस्तावेजों का संकलन और सत्यापन करने के बाद, उन्होंने जो सवाल खड़े किए और निष्कर्ष निकाला।

उस आधार पर उपायुक्त द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए थी। मीडिया रिपोर्ट से यह साफ है कि जिस व्यक्ति के नाम जमीन है, उसका आयकर रिटर्न के 7 वर्षों का औसत 8 लाख से भी कम है और वह करोड़ों की बिल्डिंग्स बना रहा है।

जमीन मालिक को लोन दिलाने और उसकी किश्त भरने का काम कोई वह कंपनी कर रही है, जो कि चेस्टर हिल के पहले के प्रोजेक्ट्स बना चुकी है, जो कि हिमाचल के विभिन्न कानून के तहत अवैध है।

ऐसे में सवाल उठता है कि एसडीओ द्वारा कार्रवाई करने रिपोर्ट लगाई गई तो आरोपियों पर कार्रवाई करने, चल रहे अवैध निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के बजाय जिला उपायुक्त ने फाइल को राज्य सचिवालय क्यों भेजा?

जबकि उन्हें स्वयं कार्रवाई करनी चाहिए थी। यह मामला केवल एवं केवल उनके अधिकार क्षेत्र से जुड़ा हुआ था और वह स्वयं ही संबंधित मामले में निष्पादन न्यायिक अधिकारी होने के कारण वह कार्रवाई हेतु अधिकृत थे।

यदि उनकी कार्रवाई से कोई पक्ष असंतुष्ट होता तो उसके पास न्यायालय जाने का अधिकार था। अतः इस मामले को जिला उपायुक्त द्वारा अनावश्यक रूप से उच्च अधिकारियों को प्रेषित करना समझ के परे है। उससे भी बड़ी बात राज्य सरकार का सचिवालय अपने संवैधानिक अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर क्यों काम करना चाहता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रोजेक्ट में अनियमिताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर स्थानीय स्तर पर जांच हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। मीडिया की रिपोर्ट्स से ही पता चला है कि डंपिंग साइट की ऊंचाई 125 से 150 फीट हो गई।

इलीगल डंपिंग के कारण गांव के पानी के प्राकृतिक स्रोत बंद हो गए। बिल्डिंग की हाइट 25 मीटर से 35 मीटर हाइट बन गई, जिसे गिराने के आदेश थे, जिन पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। हर कदम पर अनिवार्यताओं और उनको अनदेखा करने की वजह क्या है? वह भी प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें