अटल टनल के पास पीर पंजाल चोटी से गिरा विशाल हिमखंड; पर्यटकों के पास पहुँचा बर्फीला गुब्बार

अटल टनल के पास पीर पंजाल चोटी से गिरा विशाल हिमखंड; पर्यटकों के पास पहुँचा बर्फीला गुब्बार
अटल टनल के पास पीर पंजाल चोटी से गिरा विशाल हिमखंड; पर्यटकों के पास पहुँचा बर्फीला गुब्बार

Published:

मनाली।

हिमाचल प्रदेश में जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति और कुल्लू को जोड़ने वाली सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल (Atal Tunnel) के समीप रविवार को प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला।

टनल के नॉर्थ पोर्टल (North Portal) के पास पीर पंजाल श्रृंखला की ऊंची चोटी से एक विशाल हिमखंड (Avalanche) टूटकर गिर पड़ा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

घटना के समय अटल टनल के दीदार के लिए सैलानियों की भारी भीड़ मौजूद थी। जब हिमखंड गिरा, तो उससे उठा बर्फ का विशाल गुब्बार (बर्फीला धुआँ) तेजी से नीचे सड़क और टनल के मुहाने की ओर बढ़ा। हिमखंड गिरने का वीडियो वहाँ मौजूद कई पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद किया।

पीर पंजाल के पहाड़ों से बर्फ का एक पहाड़ नुमा हिस्सा टूटकर तेजी से नीचे आ रहा है। जैसे ही बर्फ नीचे घाटी में गिरती है, हवा के दबाव से बर्फ का एक भयानक गुब्बार ऊपर उठता है।

सड़क पर खड़े पर्यटक इस नजारे को देखकर हक्के-बक्के रह जाते हैं और कुछ लोग डरकर भागते हुए भी नजर आते हैं। बर्फीला गुब्बार टनल के मुहाने और सैलानियों के बिल्कुल करीब तक पहुँच गया, जिससे कुछ देर के लिए वहाँ धुंध छा गई।

बीते कुछ दिनों से हिमाचल के ऊँचे इलाकों में हो रही ताजा बर्फबारी के कारण हिमखंड गिरने की घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

बर्फबारी के बाद खिली धूप से बर्फ पिघलने लगती है, जिससे हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ जाता है। सैलानियों को सलाह दी गई है कि वे बर्फ वाले ऊँचे पहाड़ों या ग्लेशियर के बिल्कुल पास न जाएँ। प्रशासन ने चिन्हित खतरों वाले नदी-नालों और संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

प्रशासन ने कहा कि इस घटना के बाद अटल टनल के पास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है और सैलानियों को हिमखंड प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की कड़ी हिदायत दी जा रही है। बीआरओ की टीमें सड़क पर गिरी बर्फ को हटाने के लिए मुस्तैद हैं ताकि यातायात बाधित न हो।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें