मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

एसपी कार्यालय बिलासपुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर, पुलिस कर्मियों और आमजन के हुए निःशुल्क टेस्ट

सार

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर में मंगलवार को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

1 मिनट
एसपी कार्यालय बिलासपुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर, पुलिस कर्मियों और आमजन के हुए निःशुल्क टेस्ट

बिलासपुर

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर में मंगलवार को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मैक्स हेल्थकेयर के सहयोग से आयोजित इस कैंप में न केवल पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों, बल्कि कार्यालय पहुंचे आम नागरिकों ने भी अपनी सेहत की जांच करवाई।

अक्सर देखा जाता है कि पुलिस कर्मियों की ड्यूटी काफी चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है, जिसके कारण वे अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विशेष परामर्श दिया। कैंप में दी गई मुख्य सुविधाएं हृदय संबंधी जांच (ECG आदि) ,ब्लड प्रेशर (BP) और शुगर टेस्ट,सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श।

मैक्स हेल्थकेयर की टीम का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर गुरजोत ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नियमित चेकअप बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने मैक्स हेल्थकेयर की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि विभाग के कर्मचारी शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहकर जनता की सेवा कर सकें। शिविर में काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

इस खबर के विषय

  • Bilaspur SP Office
  • health camp
  • free health tests
  • police personnel
  • public health awareness
  • health check-up
  • health initiatives

इस खबर को शेयर करें