बिलासपुर: पंजगाई में स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा जनता का आक्रोश, जबरन स्थापना पर जोरदार प्रदर्शन

बिलासपुर: पंजगाई में स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा जनता का आक्रोश, जबरन स्थापना पर जोरदार प्रदर्शन
बिलासपुर: पंजगाई में स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा जनता का आक्रोश, जबरन स्थापना पर जोरदार प्रदर्शन

Published:

बिलासपुर I

जिला बिलासपुर के पंजगाई क्षेत्र में विद्युत बोर्ड द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने युवा नेता व समाजसेवी रोहित ठाकुर के नेतृत्व में बोर्ड की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

पंजगाई बाजार के मुख्य चौक पर हुए इस प्रदर्शन में लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जनता पर कोई भी फैसला जबरन न थोपा जाए।

प्रदर्शनकारियों का मुख्य आरोप है कि विद्युत बोर्ड के कर्मचारी नियमों को ताक पर रखकर दुकानदारों की बिना अनुमति के स्मार्ट मीटर स्थापित कर रहे हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि बोर्ड की तानाशाही इस कदर बढ़ गई है कि विरोध करने वाले दुकानदारों को डराया-धमकाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एक दुकानदार ने जब विरोध किया, तो बोर्ड ने उसके खिलाफ बरमाना थाना में शिकायत दर्ज करवा दी, जो कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

युवा नेता रोहित ठाकुर ने प्रशासन को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा विद्युत बोर्ड अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाए। यदि जबरन मीटर लगाने की कार्रवाई और दुकानदारों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो आने वाले समय में जिला मुख्यालय बिलासपुर में एक विशाल आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।"

स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर को लेकर जनता के मन में कई शंकाएं हैं। लोगों को डर है कि इन मीटरों के लगने से बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी होगी और तकनीकी खामियों के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ेगी। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि बिना जन-जागरूकता और उपभोक्ताओं की सहमति के इन मीटरों को न लगाया जाए।

इस विरोध प्रदर्शन में पंजगाई, धौनकोठी, रोपा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से पूर्व प्रधान रविंदर कुमार, छोटा राम ठाकुर, दौलत राम ठाकुर, अमरनाथ ठाकुर, बंगालु राम, कमल वर्मा, नरेंद्र गौतम, योगेश कुमार, सुनील गौतम, राजीव भारद्वाज और ज्ञान चंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें