मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

बिलासपुर में एक ही क्षेत्र में 4 दिनों में आत्महत्या की तीसरी घटना, अब विवाहिता ने दी जान

सार

चार दिनों में तीसरी आत्महत्या से सहमा चांदपुर क्षेत्र,कमरे में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

2 मिनट
बिलासपुर में एक ही क्षेत्र में 4 दिनों में आत्महत्या की तीसरी घटना, अब विवाहिता ने दी जान

बिलासपुर। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत चांदपुर के क्यारा गांव में एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र में बीते चार दिनों के भीतर आत्महत्या की यह तीसरी घटना होने से इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान गरिमा (36) पत्नी विवेक कुमार निवासी क्यारा, डाकघर चांदपुर, तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गरिमा नहाने के बाद घर की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चली गई, जबकि उसका पति दूसरे कमरे में मौजूद था। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर पति ने जालीदार दरवाजे से अंदर देखा तो वह दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई मिली।

परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार किया जा रहा है। उनके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को शेयर करें