मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

पंजाब में 10 लाख का मुफ्त इलाज, तो हिमाचल में क्यों नहीं— आम आदमी पार्टी ने सुक्खू सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

सार

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा राज्य के 65 लाख परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सेहत योजना के ऐतिहासिक शुभारंभ के बाद, अब इसकी गूँज पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी सुनाई देने लगी है।

2 मिनट
पंजाब में 10 लाख का मुफ्त इलाज, तो हिमाचल में क्यों नहीं— आम आदमी पार्टी ने सुक्खू सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

कसौली/शिमला: पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा राज्य के 65 लाख परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सेहत योजना के ऐतिहासिक शुभारंभ के बाद, अब इसकी गूँज पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी सुनाई देने लगी है। आम आदमी पार्टी कसौली के जिला सह सचिव चेतन कुमार ने पंजाब सरकार की इस उपलब्धि को आधार बनाकर हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार किए हैं।

चेतन कुमार ने बताया कि पंजाब सरकार ने अपने राज्य के हर परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर एक मिसाल पेश की है। इस योजना में कोई आय सीमा नहीं है; केवल आधार और वोटर कार्ड होने पर पंजाब का हर निवासी इसका लाभ ले सकता है।

योजना के तहत 824 अस्पताल (600 निजी और 212 सरकारी) पैनल पर हैं। ब्लड कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों सहित 2,500 से अधिक चिकित्सा प्रक्रियाओं को इसमें शामिल किया गया है।

हिमाचल प्रदेश की स्थिति पर चिंता जताते हुए 'आप' नेता ने कहा कि यह शर्मनाक है कि हिमाचल की जनता अभी भी मात्र 5 लाख रुपये वाली 'हिमकेयर' योजना पर निर्भर है, जिसके तहत अस्पतालों का पैनल भी सीमित है।

चेतन कुमार ने हिमाचल सरकार से तुरंत निम्नलिखित कदम उठाने की मांग की है।स्वास्थ्य बीमा की सीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाए। अधिक से अधिक निजी अस्पतालों को पैनल में शामिल किया जाए ताकि मरीजों को दर-दर न भटकना पड़े। इलाज की प्रक्रिया को पूरी तरह कैशलेस बनाया जाए ताकि गरीब जनता को एक भी पैसा खर्च न करना पड़े।

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वे इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे। चेतन कुमार ने कहा कि सरकार को अपने वादे पूरे करने होंगे, अन्यथा आगामी समय में जनता इस विश्वासघात का करारा जवाब देगी।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें