मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

SHO कुलवंत सिंह ने संभाला चार्ज: पांवटा साहिब में कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक सुधार पर फोकस

सार

पांवटा साहिब में ट्रैफिक मैनेजमेंट, पुलिस पेट्रोलिंग, दुर्घटना-रोधी कदम और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी को और मजबूत किया जाएगा।

1 मिनट
SHO कुलवंत सिंह ने संभाला चार्ज: पांवटा साहिब में कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक सुधार पर फोकस

पांवटा साहिब

पांवटा साहिब में नए थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। अपने शालीन स्वभाव, सख्त अनुशासन और पूरी तरह निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जाने जाने वाले SHO कुलवंत सिंह के आने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर नई ऊर्जा और उम्मीद देखने को मिल रही है।

नए SHO ने बेहतर पुलिसिंग, मजबूत कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार को लेकर कई नए प्लान तैयार किए हैं। उन्होंने टीम को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारू यातायात उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब में ट्रैफिक मैनेजमेंट, पुलिस पेट्रोलिंग, दुर्घटना-रोधी कदम और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी को और मजबूत किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें