मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

हिमाचल के इस गाँव में नहीं मनाई जाती दिवाली

सार

हिमाचल के इस गाँव में नहीं मनाई जाती दिवाली

2 मिनट
हिमाचल के इस गाँव में नहीं मनाई जाती दिवाली
आप सब यह तो जानते होंगे की हिमाचल प्रदेश में एक जगह ऐसी है जहाँ रावण नहीं जलाया जाता पर क्या आप उस स्थान के बारे में जानते हैं जहाँ दिवाली नहीं मनाई जाती, हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले में स्थित बैजनाथ में दश्हरा पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता, माना जाता है की यदि यहाँ पुतला जलाया जाए तो कुछ अनिष्ट अवश्य होता है, पुरे बैजनाथ में कोई सोने की दुकान भी नहीं है, यह तो रही विजय दशमी के पर्व की बात लेकिन एक ऐसी जगह भी है हिमाचल में जहाँ दिवाली ही नहीं मनाई जाती , यह जगह है हिमाचल के हमीरपुर जिले के भोरंज में सम्मू गांव , बताया जाता है की इस पर्व के दिन गांव की ही एक गर्भवती महिला अपने पति के साथ सती हो गई थी। मान्यतों के अनुसार एक महिला अपने मायके दिवाली का पर्व मानाने जा रही थी तभी रास्ते में उसने देखा की कुछ लोग उसके पति, जो राजा की सेना में सैनिक था , उसका पार्थिव देह लेकर आ रहे हैं। सैनिक की युद्ध में मृत्यु का सदमा वो गर्भवती महिलो बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसके साथ ही सती हो गयी। लेकिन जाते-जाते वह सारे गांव को यह श्राप देकर चली गई कि इस गांव के लोग कभी भी दिवाली का त्योहार नहीं मना पाएंगे। उस दिन से लेकर आज तक इस गांव में दिवाली नहीं मनाई जाती है बल्कि दिवाली के दिन लोग सिर्फ सती की मूर्ति की पूजा करते हैं।

इस खबर को शेयर करें