मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

10.49 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद, एक महिला गिरफ्तार

सार

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नशा माफिया पर एक और बड़ी कार्रवाई की गई है.....

1 मिनट
10.49 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद, एक महिला गिरफ्तार

नूरपुर।

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नशा माफिया पर एक और बड़ी कार्रवाई की गई है।मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया की इस कड़ी में देर रात पुलिस थाना डमटाल की टीम ने गश्त के दौरान मुकाम नजदीक हिल टॉप मंदिर, डमटाल से 10.49 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने इस मामले में गुरप्रीत कौर उर्फ गोगा पत्नी मलकीत, निवासी गांव सांगोवाल, डाकघर विलगा, तहसील फिल्लौर, जिला जालंधर (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद होने पर पुलिस थाना डमटाल में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 व 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में आगामी जांच व कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा का कहना हैं कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

इस खबर को शेयर करें