मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

नाहन

47 संबंधित खबरें

सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा, सांसद सुरेश कश्यप ने जगत नेगी पर बोला हमला

सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा, सांसद सुरेश कश्यप ने जगत नेगी पर बोला हमला

शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने मंत्री जगत सिंह नेगी की राफेल खरीद और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का मजाक भाजपा और देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं, नाहन में आयोजित BSNL की समीक्षा बैठक में दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी मजबूत करने और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार को नेटवर्क से जोड़ने के कार्य की जानकारी दी।

नाहन में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व, डीसी प्रियंका वर्मा ने किया गौ पूजन

नाहन में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व, डीसी प्रियंका वर्मा ने किया गौ पूजन

नाहन की माता बाला सुंदरी गौशाला में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ और गौ पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने भाग लिया। उन्होंने लोगों से बेसहारा गौवंश की सेवा करने और पशुओं को सड़कों पर न छोड़ने की अपील की।

शिलाई गोलीकांड के 8 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

शिलाई गोलीकांड के 8 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

सिरमौर के शिलाई में हुए गोलीकांड के आठ दिन बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लगने से ग्रामीणों में रोष है। सोमवार को जामु कोटी पंचायत के ग्रामीणों ने नाहन पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

नाहन में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, धन सिंह राव ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

नाहन में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, धन सिंह राव ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश ऑब्जर्वर एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री धन सिंह राव ने नाहन में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाते हुए ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को गांव और बूथ स्तर तक ले जाने की बात कही।

विश्वकर्मा दिवस पर HRTC वर्कशॉप नाहन में हुई पूजा-अर्चना, औजारों की पूजा के बाद शुरू हुआ कामकाज

विश्वकर्मा दिवस पर HRTC वर्कशॉप नाहन में हुई पूजा-अर्चना, औजारों की पूजा के बाद शुरू हुआ कामकाज

विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर HRTC वर्कशॉप नाहन में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कर्मचारियों ने सबसे पहले अपने औजारों और मशीनरी की साफ-सफाई की और इसके बाद विधिवत पूजा की। पूजा संपन्न होने के बाद लोगों की सुविधा के लिए वर्कशॉप में कामकाज शुरू किया गया।

सिरमौर में बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार, एक की मौत और 9 घायल

सिरमौर में बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार, एक की मौत और 9 घायल

सिरमौर जिले में नाहन-सराहां-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। पांच गंभीर घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

नाहन में पटाखों की बिक्री के लिए 45 प्लाट, 31 आवंटित; बाजारों में बिक्री पर सख्त कार्रवाई

नाहन में पटाखों की बिक्री के लिए 45 प्लाट, 31 आवंटित; बाजारों में बिक्री पर सख्त कार्रवाई

दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए नाहन के चौगान मैदान में 45 प्लाट बनाए गए हैं। पहले दिन 31 प्लाट आवंटित होने से नगर परिषद को 1.81 लाख रुपये की आमदनी हुई। भीड़भाड़ वाले इलाकों और मुख्य बाजारों में पटाखे बेचने पर सख्त कार्रवाई होगी।

नाहन के यादविंदर सिंह ने विश्व कप किक बॉक्सिंग में जीते दो कांस्य पदक

नाहन के यादविंदर सिंह ने विश्व कप किक बॉक्सिंग में जीते दो कांस्य पदक

नाहन के किक बॉक्सर यादविंदर सिंह ने उज्बेकिस्तान में आयोजित विश्व कप किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक हासिल किए। गृह क्षेत्र पहुंचने पर सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित किया।

नाहन में वाल्मीकि-सिख समुदाय की झड़प के बाद 12 गिरफ्तार, 120 जवान तैनात

नाहन में वाल्मीकि-सिख समुदाय की झड़प के बाद 12 गिरफ्तार, 120 जवान तैनात

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में वाल्मीकि और सिख समुदाय के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 120 जवान तैनात किए गए हैं और धारा 163 लागू की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सिरमौर में पुलिस भर्ती शुरू, 9,672 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन; खाकी वर्दी पहनने का मौका

सिरमौर में पुलिस भर्ती शुरू, 9,672 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन; खाकी वर्दी पहनने का मौका

सिरमौर जिले में पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती के लिए कुल 9,672 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनमें 3,340 महिलाएं और 6,332 पुरुष शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया 5 नवंबर तक चलेगी और इसे कैमरों की निगरानी में आयोजित किया जा रहा है।

नाहन में तनाव के बीच धारा 163 लागू, वाल्मीकि चौक और हाईवे पर 150 से अधिक पुलिस जवान तैनात

नाहन में तनाव के बीच धारा 163 लागू, वाल्मीकि चौक और हाईवे पर 150 से अधिक पुलिस जवान तैनात

नाहन में वाल्मीकि और सिख समुदाय के बीच विवाद के बाद प्रशासन ने 29 अक्टूबर तक धारा 163 लागू की है। संवेदनशील इलाकों में 150 से अधिक पुलिस जवान तैनात हैं। डीसी प्रियंका वर्मा ने बताया कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।

नाहन में कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, अजय सोलंकी बोले- 13 करोड़ लोगों को वोट के अधिकार से वंचित करने का आरोप

नाहन में कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, अजय सोलंकी बोले- 13 करोड़ लोगों को वोट के अधिकार से वंचित करने का आरोप

हिमाचल प्रदेश के नाहन में कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत केंद्र की मोदी सरकार और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश में करीब 13 करोड़ वैध मतदाताओं को वोट के अधिकार से वंचित किया गया है। पार्टी 1 नवंबर को दिल्ली में जन मार्च और महारैली आयोजित करेगी।