मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

ठंड व शुष्क मौसम में कैसे रखें अपना और अपने बच्चों का ख्याल जानिए

सार

ठंड व शुष्क मौसम के चलते क्षेत्र में बढ़ रही मौसमी बीमारियों को लेकर नूरपुर सिविल अस्पताल की मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट डॉ. अनुपमा शर्मा ने लोगों को सजग रहने की सलाह दी है।

2 मिनट
ठंड व शुष्क मौसम में कैसे रखें अपना और अपने बच्चों का ख्याल जानिए

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश का मौसम इन दिन ठंडा होता जा रहा है। मौसम में शुष्कता होने के कारण बीमारियों का खतरा भी बड़ गया है। वहीं ठंड व शुष्क मौसम के चलते क्षेत्र में बढ़ रही मौसमी बीमारियों को लेकर नूरपुर सिविल अस्पताल की मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट डॉ.

अनुपमा शर्मा ने लोगों को सजग रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में खासकर सर्दी-जुकाम, सांस से जुड़ी दिक्कतें, वायरल फीवर, त्वचा संबंधी समस्याएं, आंखों में जलन, एलर्जी तथा अस्थमा के मरीजों में तकलीफ़ बढ़ने के मामले सामने आते हैं।

डॉ. शर्मा ने कहा कि मौसम में तेजी से गिरता तापमान प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है, इसलिए खान-पान और दिनचर्या में सावधानी बरतना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चे, बुजुर्ग तथा पूर्व रोगी (अस्थमा/हृदय/शुगर आदि) इस समय अधिक संवेदनशील रहते हैं, इसलिए इन्हें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

सावधानियां जो रखें —

* सुबह-शाम ठंड में शरीर को ढककर रखें।

* धूल-धुएं से बचें तथा बाहर निकलते समय मास्क पहनें।

* दिन में पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं, तले-भुने व ठंडे खाद्य पदार्थों से बचें।

* नींबू, मौसमी फल, सूप और हरी सब्जियां प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक हैं।

* खांसी-जुकाम या बुखार बढ़ने पर स्वयं दवा न लें, तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

* घर में साफ-सफाई बनाए रखें तथा कमरों में उचित वेंटिलेशन रखें।

डॉ. अनुपमा शर्मा ने कहा कि समय पर उपचार और थोड़ी सतर्कता से अधिकांश मौसमी संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी लक्षण को हल्के में न लें तथा जरूरत पड़ने पर चिकित्सालय पहुंचें।

इस खबर को शेयर करें