सीएम सुक्खू के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने पेश की सेवा की मिसाल, क्षेत्रीय अस्पताल में लगाया विशाल लंगर

Published:

ऊना।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन को आज ऊना जिला में 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया गया। इस खास अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में विशाल लंगर का आयोजन किया, जहाँ मरीजों और उनके साथ आए परिजनों को भोजन वितरित किया गया।

अस्पताल परिसर में आयोजित इस लंगर सेवा में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यकर्ताओं ने न केवल भोजन परोसा, बल्कि अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों का कुशलक्षेम भी जाना। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने मुख्यमंत्री की लंबी उम्र तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआएं मांगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता वरुण पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमेशा आम आदमी और गरीबों की सेवा को प्राथमिकता देते हैं। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए आज सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अस्पताल में लंगर सेवा करने का निर्णय लिया।

वरुण पुरी ने कहा, मुख्यमंत्री जी का जीवन संघर्ष और सेवा का प्रतीक है। आज हम उनके जन्मदिन पर उनके सुखद भविष्य और प्रदेश की उन्नति के लिए मंगलकामना करते हैं।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें