हम्बार गांव में तेंदुए का खूनी हमला, झाड़ियों से झपटकर ओमप्रकाश को किया लहूलुहान, दहशत में ग्रामीण

हम्बार गांव में तेंदुए का खूनी हमला, झाड़ियों से झपटकर ओमप्रकाश को किया लहूलुहान, दहशत में ग्रामीण
हम्बार गांव में तेंदुए का खूनी हमला, झाड़ियों से झपटकर ओमप्रकाश को किया लहूलुहान, दहशत में ग्रामीण

Published:

बिलासपुर।

जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत दयोथ के हम्बार गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक आदमखोर तेंदुए ने स्थानीय निवासी ओमप्रकाश पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में खौफ का माहौल है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

अचानक हुआ हमला, मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश देर रात जब अपने घर के समीप थे, तभी झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। तेंदुआ सीधे उनके ऊपर झपट पड़ा, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। ओमप्रकाश के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े, जिन्हें आता देख तेंदुआ अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकला।

मार्कण्ड अस्पताल में चल रहा उपचार

लहूलुहान हालत में परिजनों ने तुरंत ओमप्रकाश को मार्कण्ड अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर पर तेंदुए के दांतों और पंजों के गहरे निशान हैं। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है।

इस घटना ने ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से हम्बार और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए को लगातार देखा जा रहा था।

तेंदुए के डर से अब लोग शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में तुरंत पिंजरा लगाया जाए और तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें