200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, सीसीटीवी फुटेज ने खोली सड़क सुरक्षा की पोल

200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, सीसीटीवी फुटेज ने खोली सड़क सुरक्षा की पोल
200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, सीसीटीवी फुटेज ने खोली सड़क सुरक्षा की पोल

Published:

ऊना I

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी क्षेत्र के अंतर्गत भरवाईं में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में पंजाब के लुधियाना निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल के पास स्थित एक होटल में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में यह पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। खाई में गिरने से कुछ सेकंड पहले ही चलती कार के पिछले हिस्से में अचानक आग की लपटें या धमाका देखा गया।धमाके के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे डिवाइडर को पार करते हुए खाई

में जा समाई। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए और वह आग के गोले में तब्दील हो गई।

हादसे ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर सड़क सुरक्षा मानकों की पोल खोल दी है। जांच में पाया गया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां एक बहुत ही तीखा मोड़ और गहरी खाई है, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई क्रैश बैरियर (Crash Barrier) नहीं लगाया गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वहां मजबूत बैरियर होते, तो कार को खाई में गिरने से रोका जा सकता था और दो कीमती जानें बच सकती थीं।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान लुधियाना (पंजाब) के निवासी रजनीश कुमार (27) और एक अन्य युवक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे से करीब एक घंटा पहले इसी कार का नैहरनपुखर के पास ओवरस्पीड के लिए ऑनलाइन चालान भी कटा था।

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और मंदिर प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस अधीक्षक ऊना के अनुसार, मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर यह पता लगाया जा रहा है कि क्या कार में तकनीकी खराबी के कारण पहले आग लगी थी या दुर्घटना का कारण केवल तेज रफ्तार थी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें