रामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 218 बोतल अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 218 बोतल अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 218 बोतल अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published:

शिमला I

शिमला जिला पुलिस द्वारा अवैध नशे और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'जीरो टॉलरेंस' के तहत रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नोगली क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, थाना रामपुर की पुलिस टीम मंगलवार (29 अप्रैल) को नोगली क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका गया। जब वाहन की गहन तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए।

गाड़ी के अंदर विभिन्न ब्रांडों की कुल 218 बोतलें छिपाई गई थीं। तलाशी के दौरान ट्यूबोर्ग बीयर, ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग, ऑल सीजन, रॉयल चैलेंज, स्टर्लिंग रिजर्व, सोलन नंबर-1, आइकोनिक व्हाइट, नाटी नंबर-1 और ऊना नंबर-1 जैसे ब्रांड की बोतलें जब्त की गईं।

पुलिस ने मौके पर ही वाहन में सवार दो युवकों को हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है मुनीश कुमार (24) गांव शनोग, तहसील करसोग, जिला मंडी, संजय कुमार (33) गांव चिमनी, तहसील आनी, जिला कुल्लू। पूछताछ के दौरान आरोपी शराब की इस खेप से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या परमिट पेश नहीं कर पाए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक (SP) शिमला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की यह इतनी बड़ी खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।

पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास नशे या अवैध शराब का कारोबार हो रहा है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समाज को नशे की बुराई से बचाया जा सके।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें