भारी हिमपात के कारण मणिमहेश यात्रा पर रोक, नियमों के उल्लंघन पर होगी FIR

भारी हिमपात के कारण मणिमहेश यात्रा पर रोक, नियमों के उल्लंघन पर होगी FIR
भारी हिमपात के कारण मणिमहेश यात्रा पर रोक, नियमों के उल्लंघन पर होगी FIR

Published:

चंबा I

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मणिमहेश कैलाश की यात्रा पर जाने का विचार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। चंबा जिला के भरमौर प्रशासन ने क्षेत्र में हो रहे भारी हिमपात और खराब रास्तों को देखते हुए मणिमहेश यात्रा पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक रोक लगा दी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम भरमौर, विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मणिमहेश मार्ग पर 4 से 5 फीट तक ताजी बर्फ जमी हुई है। इसके अतिरिक्त 2023 की भारी बरसात और बादल फटने के कारण पैदल रास्ते कई स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

धनछो, गौरीकुंड और मणिमहेश झील की ऊंचाइयों पर परिस्थिति काफी जोखिम भरी है। खराब मौसम और बर्फीले रास्तों के कारण किसी भी समय कोई अनहोनी हो सकती है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने जनहित में यह निर्णय लिया है।

प्रशासन को सूचना मिली थी कि आधिकारिक यात्रा शुरू न होने के बावजूद कुछ श्रद्धालु और स्थानीय गाइड चोरी-छिपे यात्रियों को ऊपर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं यदि कोई भी गाइड या व्यक्ति श्रद्धालुओं को मणिमहेश की ओर ले जाता पाया गया,

तो उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। हड़सर मुख्य गेट पर वाहनों की कड़ी चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे धनछो से आगे किसी को भी जाने की अनुमति न दें।

ज्ञात रहे कि मणिमहेश की आधिकारिक यात्रा हर साल अगस्त माह (जन्माष्टमी से राधाष्टमी) के दौरान आयोजित की जाती है। ऑफ-सीजन में बिना तैयारी और बिना सुरक्षा के यहाँ जाना मौत को बुलावा देने जैसा है।

स्थानीय पंचायतों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे सूचना बोर्ड और पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक करें। श्रद्धालु अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और मौसम साफ होने व आधिकारिक घोषणा होने तक मणिमहेश की ओर रुख न करें।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें