मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

चंबा-तीसा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार से दंपत्ति की मौत, एक घायल

सार

चंबा-तीसा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार से दंपत्ति की मौत, एक घायल

1 मिनट
चंबा-तीसा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार से दंपत्ति की मौत, एक घायल

चंबा : चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर ईंड नाला के समीप एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में मृतकों की पहचान हरि सिंह पुत्र देविया, निवासी गांव कुहोग, डाकघर सिद्धोट, तहसील चुराह, जिला चंबा तथा उनकी पत्नी शिव देई उर्फ कमलो के रूप में हुई है।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया है। वहीं, हादसे में जगदीश सोनी पुत्र मोहन लाल, निवासी गांव कुंडी, डाकघर सिद्धोट, तहसील चुराह गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें