मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

Tong-Len ट्रस्ट स्कूल पहुंचे CM सुक्खू , बच्चों से की आत्मीय बातचीत

सार

मॉर्निंग वॉक के दौरान Tong-Len ट्रस्ट स्कूल पहुंचे CM सुक्खू

1 मिनट
Tong-Len ट्रस्ट स्कूल पहुंचे CM सुक्खू , बच्चों से की आत्मीय बातचीत

धर्मशाला : शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अपनी नियमित मॉर्निंग वॉक के दौरान Tong-Len चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की, उनका हाल-चाल पूछा और पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सुख आश्रय योजना के बारे में भी बताया और कहा कि, सरकार कमजोर वर्ग के बच्चों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। धर्मशाला तपोवन में चल रहे शीतकालीन विधानसभा सत्र का आज आठवां और अंतिम दिन है।

सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू हर सुबह आम लोगों से मिल रहे हैं, और जनसंपर्क को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी क्रम में आज का स्कूल दौरा भी रहा, जहां मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच समय बिताकर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।

इस खबर को शेयर करें