शाहतलाई में जेठे रविवार के दिन उमड़ा जनसैलाब, हजारों श्रादालुओ ने किये बाबा के दर्शन

शाहतलाई में जेठे रविवार के दिन उमड़ा जनसैलाब, हजारों श्रादालुओ ने किये बाबा के दर्शन
शाहतलाई में जेठे रविवार के दिन उमड़ा जनसैलाब, हजारों श्रादालुओ ने किये बाबा के दर्शन

Published:

झंडूता

उत्तर भारत के प्रमुख सिद्ध पीठों में शुमार बाबा बालक नाथ मंदिर, शाहतलाई में चैत्र मास के प्रसिद्ध पावन मेले का शुभारंभ कल 14 मार्च को पारंपरिक झंडा रस्म के साथ हुआ। मेले की शुरुआत उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण, शंख ध्वनि और कन्या पूजन के साथ हुई। यह मेला करीब एक महीने तक चलेगा।

जेठे रविवार के दिन विभिन्न राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों से लाखों श्रद्धालु पैदल यात्रा, बसों, निजी वाहनों और ट्रेनों से यहां पहुंच रहे हैं।

बाबा बालक नाथ का रविवार विशेष वार माना जाता है, और खासकर जेठे रविवार (चैत्र मास के प्रमुख रविवार पर) भक्तों की भीड़ कई गुना बढ़ जाती है। आज रविवार को भी मंदिर परिसर में सुबह से ही भारी जनसैलाब उमड़ा रहा।

बारिश और मौसम की चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। अनुमान के अनुसार, आज लगभग 25,000 से अधिक भक्तों ने बाबा के चरणों में माथा टेका, रोट (प्रसाद) चढ़ाया और मनौतियां मांगीं।

दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन भक्तों का उत्साह अडिग रहा। बारिश की बूंदों में भीगते हुए हजारों लोग बाबा के दरबार तक पहुंचे और दर्शन प्राप्त किए।

मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं, सभी बाबा बालक नाथ के बाल रूप की पूजा में लीन दिखे। मंदिर न्यास और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं, मन्दिर 24 घंटे खुला रखा गया है,

अतिरिक्त सफाई कर्मचारी और स्वच्छता व्यवस्था, निशुल्क लंगर और प्रसाद वितरण, चिकित्सा शिविर, पुलिस बल की तैनाती की गई है। चैत्र मेला बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई की आस्था का सबसे बड़ा प्रतीक है, जहां हर साल लाखों भक्त बाबा की कृपा प्राप्त करने आते हैं। मेले के दौरान स्थानीय व्यापार को भी जबरदस्त बढ़ावा मिल रहा है।

मन्दिर न्यास अधिकारी विजय ने बताया की आज लगभग 25000 श्रादालूओं ने बाबा जी के दर्शन किये। प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु अनुशासित रहें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और मंदिर परिसर को स्वच्छ रखें।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें