सरकाघाट के बारी में स्वास्थ्य शिविर में 820 लोगों की निःशुल्क जाँच

सरकाघाट के बारी में स्वास्थ्य शिविर में 820 लोगों की निःशुल्क जाँच
सरकाघाट के बारी में स्वास्थ्य शिविर में 820 लोगों की निःशुल्क जाँच

Published:

सरकाघाट।

सरकाघाट में स्वर्गीय रंझा राम राव वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित 8वां निःशुल्क बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में कुल 820 मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की गई, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए डॉ. राहुल राव, जो इंदिरा गाँधी मेडिकल कॉलेज में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक हैं, ने बताया कि उनके दादा स्वर्गीय रंझा राम जी अपने जीवनकाल में एक महान समाजसेवी रहे हैं।

वे निर्धन बेटियों के विवाह, जरूरतमंदों की सहायता तथा समाज कल्याण के कार्यों में सदैव अग्रणी रहे। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सेवा भावना को जीवित रखते हुए स्वर्गीय रंझा राम राव वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से यह सेवा कार्य लगातार जारी है।

डॉ. राहुल राव ने बताया कि ईश्वर की कृपा से उन्हें स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा करने का अवसर मिला है और उसी प्रेरणा से वे अपने दादा की स्मृति में चिकित्सा के माध्यम से जनसेवा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के 8 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं और यह 9वा शिविर था। भविष्य में भी ऐसे शिविर निरंतर आयोजित किए जाएँगे। इस शिविर में आईजीएमसी से आए आँख रोग विशेषज्ञ मेडीशियन विशेषज्ञ ,हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य जाँच की ।

इस अवसर पर सभी लोगों की निःशुल्क जाँच की गई और मरीजों के खून की जाँच,सुगर,ईसीजी व अन्य टेस्ट मुफ्त करके लोगों को मुफ्त दवाईयां भी दी गई । जिन मरीजों को चश्मे की आवश्यकता है, उनके नंबर नोट किए गए हैं। उनके लिए शीघ्र ही एक अलग चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संबंधित लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे।

स्वर्गीय रंझा राम राव वेलफेयर सोसायटी ने सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रवासियों देव राज, कमलेश, विद्यासागर, अवतार सिंह, पुनु राम, जोगिंदर सिंह,रत्न चंद, रूबल, अंशुल, कुंजू राम मनोज योगी,का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रांझा राम मेमोरियल के सदस्य अनिल शर्मा, अखिल गुप्ता, सचिन वर्मा, देवेन्द्र शर्मा, मनोज कुमार, अतुल कुमार , साहिल कुमार, सितेन्द्र शर्मा बलवन्त सिंह गुलेरिया विशेष तौर से उपस्थित रहे ।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें