काजा पहुंचने पर हुआ तंजिन टाशी का भव्य स्वागत, IIHF एशिया कप में भारत का किया प्रतिनिधित्व

काजा पहुंचने पर हुआ तंजिन टाशी का भव्य स्वागत, IIHF एशिया कप में भारत का किया प्रतिनिधित्व
काजा पहुंचने पर हुआ तंजिन टाशी का भव्य स्वागत, IIHF एशिया कप में भारत का किया प्रतिनिधित्व

Published:

काजा। 2026 IIHF अंडर-18 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर किर्गिस्तान के बिश्केक से लौटे युवा आइस हॉकी खिलाड़ी तंजिन टाशी का काजा पहुंचने पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर स्पीति प्रशासन और आइस हॉकी एसोसिएशन लाहौल-स्पीति (IHALS) के सदस्यों ने उन्हें पारंपरिक ‘आशी’ पहनाकर सम्मानित किया और उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में एडीसी-कम-प्रेसिडेंट IHALS शिखा सिम्तिया, एसडीएम दिक्षित राणा, बीडीओ अंशुल शांडिल, डीवाईएसएसओ स्कालजंग दोरजे, पूर्व उपाध्यक्ष IHALS त्सेरिंग साक्या सहित एसोसिएशन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

अधिकारियों ने सराहा तंजिन का प्रदर्शन

इस मौके पर शिखा सिम्तिया ने तंजिन टाशी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं एसडीएम दिक्षित राणा और बीडीओ अंशुल शांडिल ने तंजिन से उनकी खेल यात्रा और भारत का प्रतिनिधित्व करने के अनुभवों के बारे में जानकारी ली तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

परिवार का भी हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान तंजिन टाशी की नानी, पिता और अन्य परिजन भी मौजूद रहे। IHALS के सदस्यों ने उन्हें भी पारंपरिक आशी पहनाकर सम्मानित किया।

तंजिन टाशी की इस उपलब्धि से पूरी स्पीति घाटी गौरवान्वित महसूस कर रही है। क्षेत्र के युवाओं में भी खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें