ब्यास नदी में डूबी 35 वर्षीय महिला? परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी

ब्यास नदी में डूबी 35 वर्षीय महिला? परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी
ब्यास नदी में डूबी 35 वर्षीय महिला? परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी

Published:

सुजानपुर I

हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दाड़ला भलेठ की एक महिला के ब्यास नदी में डूबने की आशंका से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पिछले तीन दिनों से लापता इस महिला की तलाश के लिए पुलिस, स्थानीय लोग और अब गृह रक्षा विभाग (Home Guard) के गोताखोरों की टीम ब्यास नदी के गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत दाड़ला भलेठ की रहने वाली 35 वर्षीय महिला रविवार से अपने घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद जब वह नहीं मिली, तो रविवार देर रात सुजानपुर थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

स्थानीय लोगों ने महिला को आखिरी बार ब्यास नदी के किनारे की ओर जाते हुए देखा था। परिजनों और पुलिस को अंदेशा है कि महिला ने मानसिक तनाव या किसी अज्ञात कारण के चलते नदी में छलांग लगा दी होगी।

शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और ब्यास नदी के तटों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। सोमवार को दिन भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

मंगलवार सुबह गृह रक्षा विभाग के गोताखोरों और 'ड्राइवर सर्च टीम' को विशेष रूप से बुलाया गया। गोताखोरों की टीम पुंग खड्ड, सीहोर वाला ब्यास नदी स्थल और अन्य संभावित स्थानों पर गहरे पानी में उतरकर जांच कर रही है।

कंपनी कमांडर प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला के डूबने की सूचना के आधार पर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सोमवार की विफलता के बाद अब मंगलवार को नए सिरे से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

महिला के गायब होने और नदी में डूबने की आशंका के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी ब्यास नदी के किनारे भारी संख्या में एकत्रित हैं और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं।

सुजानपुर पुलिस के अनुसार, गुमशुदगी का मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच की जा रही है। नदी के बहाव और गहराई को देखते हुए सर्च अभियान को बढ़ाया गया है। जब तक महिला या कोई ठोस सबूत नहीं मिल जाता, अभियान जारी रहेगा।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें