हिमाचल में गर्मी के तीखे तेवर: ऊना में पारा 38 डिग्री के पार, 24 अप्रैल तक झुलसाएगी धूप

हिमाचल में गर्मी के तीखे तेवर: ऊना में पारा 38 डिग्री के पार, 24 अप्रैल तक झुलसाएगी धूप
हिमाचल में गर्मी के तीखे तेवर: ऊना में पारा 38 डिग्री के पार, 24 अप्रैल तक झुलसाएगी धूप

Published:

शिमला ।

हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों की ठंडी हवाओं पर अब सूर्य की तपिश भारी पड़ने लगी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया है, जिससे मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी का अहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। ऊना प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहाँ पारा 38.4°C दर्ज किया गया।

राजधानी में भी गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। यहाँ तापमान 25.6°C तक पहुँच गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा इन जिलों में पारा 35 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है। मनाली और भुंतर इन पर्यटन स्थलों पर भी तापमान में 5 से 6 डिग्री की असामान्य बढ़ोतरी देखी गई है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 4 दिनों तक चिलचिलाती धूप खिलेगी और तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ सकता है। हालांकि, महीने के अंत में राहत की उम्मीद है 24 अप्रैल की रात मौसम में बदलाव शुरू होगा।

चंबा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 25 अप्रैल चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में तेज हवाओं (Thunderstorm) के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 26 अप्रैल मौसम फिर से साफ होने लगेगा, लेकिन मध्यवर्ती क्षेत्रों (कांगड़ा, कुल्लू, मंडी) में छिटपुट बारिश जारी रह सकती है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें