बिलासपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज: 263 गांव चिन्हित, 1.80 लाख लोगों की होगी स्वास्थ्य जांच

बिलासपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज: 263 गांव चिन्हित, 1.80 लाख लोगों की होगी स्वास्थ्य जांच
बिलासपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज: 263 गांव चिन्हित, 1.80 लाख लोगों की होगी स्वास्थ्य जांच

Published:

बिलासपुर I

जिला बिलासपुर को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत विभाग अब घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि जिले में इस अभियान को गति देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके तहत गांव-गांव और शहर-शहर में स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने इस सघन अभियान के लिए जिले के 263 गांवों को चिन्हित किया है। विभाग का लक्ष्य करीब 1 लाख 80 हजार लोगों की स्क्रीनिंग करना है। 14 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की जांच की जाएगी।

चिन्हित आबादी का डिजिटल एक्स-रे किया जाएगा ताकि फेफड़ों में संक्रमण या टीबी के शुरुआती लक्षणों का पता लगाया जा सके।सीएमओ ने स्पष्ट किया कि इस अभियान के तहत होने वाली सभी जांचें, परामर्श और दवाइयां पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

इस अभियान को सफल बनाने का जिम्मा जमीनी स्तर पर आशा वर्करों को सौंपा गया है। आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं और उन्हें स्वास्थ्य शिविरों तक पहुंचने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

सीएमओ डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और नियमित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों में टीबी के लक्षण (जैसे दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, वजन गिरना या रात में बुखार) पाए जाएंगे, उनका तुरंत विस्तृत टेस्ट करवाकर उपचार शुरू किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने बिलासपुर की जनता से इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। विभाग ने आग्रह किया है कि जब स्वास्थ्य टीमें आपके क्षेत्र में आएं, तो जांच में पूरा सहयोग करें। बीमारी को छिपाने के बजाय उसका समय पर इलाज करवाएं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें