6 साल बाद सलाखों के पीछे 'कातिल' पत्नी और प्रेमी: पति की हत्या कर हिमाचल में काट रहे थे फरारी, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Published:

शिमला I

देवभूमि हिमाचल प्रदेश को अपनी पहचान छिपाने का सुरक्षित ठिकाना बनाने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 6 साल पहले हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी पिछले 4 सालों से हिमाचल के विभिन्न जिलों में पहचान बदलकर रह रहे थे।

यह खौफनाक वारदात 19 मई 2020 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के समधाना गांव में हुई थी। यहाँ के निवासी प्रॉपर्टी डीलर सतीश चंद्र की उनकी पत्नी सुनीता ने अपने प्रेमी कपिल गंगवार के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।

सुनीता और कपिल के बीच अवैध प्रेम-प्रसंग था। जब सतीश को इसकी भनक लगी और उसने विरोध किया, तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। आरोपियों ने पहले सतीश को जहर दिया और फिर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। उनकी फरारी का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है शुरुआत में दोनों नोएडा में छिपे रहे, जहाँ कपिल बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर गुजारा करता था।

पुलिस की दबिश बढ़ने पर दोनों हिमाचल भाग आए। यहाँ पिछले चार सालों से वे अलग-अलग जिलों में अपनी असली पहचान छिपाकर रह रहे थे। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने आधार कार्ड और पैन कार्ड तक का इस्तेमाल बंद कर दिया था, ताकि डिजिटल सर्विलांस से बचा जा सके।

पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। हाल ही में कपिल अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए गुपचुप तरीके से उत्तर प्रदेश आया था और सुनीता भी उसके साथ थी। पुलिस को उनके आने की भनक लग गई। रविवार सुबह जब वे शादी से लौट रहे थे, तो पुलिस ने सरयू पुलिया के पास घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

इस गिरफ्तारी के बाद एक मासूम बच्ची का भविष्य अंधकार में डूब गया है। आरोपियों की एक बेटी है, जिसे पुलिस ने संरक्षण में लिया। हालांकि, परिवार के किसी भी सदस्य ने उस बच्ची को अपनाने या साथ रखने से इनकार कर दिया।

मजबूरन पुलिस को बच्ची को अनाथ आश्रम भेजने की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि फरारी के दौरान उनकी मदद करने वालों का पता लगाया जा सके। मामले की अगली सुनवाई 24 मई को तय की गई है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें