मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

साधुपुल के जंगल में भीषण आग, कलहोग स्कूल तक पहुँची लपटें; धुएं से 2 बच्चे बेहोश, अध्यापकों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

सार

जिला सोलन के कण्डाघाट उपमंडल के तहत साधुपुल क्षेत्र में वीरवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पास के जंगल में लगी भीषण आग कलहोग स्कूल के समीप तक पहुँच गई।

2 मिनट
साधुपुल के जंगल में भीषण आग, कलहोग स्कूल तक पहुँची लपटें; धुएं से 2 बच्चे बेहोश, अध्यापकों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

सोलन

जिला सोलन के कण्डाघाट उपमंडल के तहत साधुपुल क्षेत्र में वीरवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पास के जंगल में लगी भीषण आग कलहोग स्कूल के समीप तक पहुँच गई। आग की तेज लपटों और चारों ओर फैले घने धुएं के कारण स्कूल परिसर में पढ़ रहे बच्चों की जान पर बन आई। हालांकि, स्कूल प्रशासन की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

देखते ही देखते जंगल की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धुआं स्कूल की कक्षाओं में भरने लगा। इस दौरान दम घुटने और घबराहट के कारण दो स्कूली बच्चे बेहोश हो गए। बच्चों के अचेत होने से स्कूल में हड़कंप मच गया, लेकिन स्टाफ ने तुरंत उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया और प्राथमिक उपचार (First Aid) दिया।

गनीमत यह रही कि समय पर सहायता मिलने से दोनों बच्चों की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने तुरंत 'इमरजेंसी प्रोटोकॉल' अपनाया। सभी बच्चों को कक्षाओं से निकालकर तुरंत स्कूल के खुले मैदान में सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया।

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग का इंतज़ार करने के बजाय, स्कूल स्टाफ और स्थानीय ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाला और झाड़ियों व पानी की मदद से आग को स्कूल की बिल्डिंग तक पहुँचने से रोका।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर स्कूल प्रशासन ने पलक झपकते ही बच्चों को बाहर न निकाला होता, तो धुएं के कारण कई और बच्चे बीमार पड़ सकते थे या कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और दमकल की टीम को सूचित किया गया, जिसके बाद आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए गए।

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन कड़ाके की धूप और सूखे पत्तों के कारण आग तेजी से फैली। इस घटना ने एक बार फिर चीड़ के जंगलों में लगने वाली आग के खतरों और शिक्षण संस्थानों में आपदा प्रबंधन (Disaster Management) की तैयारी की अहमियत को उजागर कर दिया है।

इस खबर के विषय

  • Sadhu Pul forest fire
  • Kalhogh School safety
  • children fainted from smoke
  • Kandaghat incident
  • firefighting efforts
  • forest fire impact

इस खबर को शेयर करें