5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी के खिलाफ वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन, ASP को सौंपा ज्ञापन

5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी के खिलाफ वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन, ASP को सौंपा ज्ञापन
5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी के खिलाफ वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन, ASP को सौंपा ज्ञापन

Published:

सोलन I

सोलन के देउघाट क्षेत्र में एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर शहर में भारी आक्रोश है। इस शर्मनाक घटना के विरोध में आज वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर सोलन पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि मनोज रघुवंशी ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिमाचल जैसे शांत राज्य और सोलन जैसे शहर में इस तरह की हैवानियत होना बेहद निंदनीय है।

उन्होंने कहा, "देवभूमि में इस तरह की घटना शर्मनाक है। मासूम बच्ची के साथ हुए इस अपराध ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। हम मांग करते हैं कि दोषियों को कानून के तहत ऐसी कठोर सजा दी जाए जो मिसाल बने, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा दुस्साहस न कर सके।"

ज्ञापन के माध्यम से समाज ने प्रशासन के समक्ष एक महत्वपूर्ण सुझाव भी रखा। मनोज रघुवंशी ने जोर देकर कहा कि सोलन और आसपास के क्षेत्रों में बाहर से आकर बसने वाले लोगों का पुलिस पंजीकरण (Registration) अनिवार्य किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि बिना सत्यापन के रहने वाले लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर गायब हो जाते हैं, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से वेरिफिकेशन बहुत जरूरी है।

वाल्मीकि समाज की मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस हर साक्ष्य को बारीकी से जुटा रही है ताकि अदालत में केस को मजबूती से पेश किया

जा सके। एएसपी ने समाज के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि बाहरी लोगों के पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझावों पर गौर किया जाएगा।

देउघाट की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी काफी गुस्सा है। वाल्मीकि समाज ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में न्याय मिलने में देरी हुई या कार्रवाई में कोई ढील बरती गई, तो वे उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें