शराब ठेका लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य जालंधर से गिरफ्तार, मास्टरमाइंड भी काबू

शराब ठेका लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य जालंधर से गिरफ्तार, मास्टरमाइंड भी काबू
शराब ठेका लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य जालंधर से गिरफ्तार, मास्टरमाइंड भी काबू

Published:

ऊना I

ऊना जिले में पिछले कुछ घंटों के भीतर लूट की दो सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जिला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने ऊना में एक शराब के ठेके पर लूटपाट की थी और बाद में एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाने की कोशिश की थी।

एसपी ऊना सचिन हिरामेठ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि तीन नकाबपोश अपराधियों ने जिले में दो वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पीछा किया और जालंधर में दबिश देकर दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, यह एक ही गिरोह था जिसने दोनों घटनाओं को अंजाम दिया नकाबपोशों ने एक शराब के ठेके पर धावा बोला और वहां से लगभग 35,000 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।

इसके कुछ ही समय बाद गिरोह ने बहडाला स्थित एक पेट्रोल पंप को लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पंप कर्मचारियों पर फायरिंग भी की। पुलिस जांच में पता चला है कि दहशत फैलाने के लिए एयर गन का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है सुरजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह, निवासी जालंधर (वारदात का मास्टरमाइंड), अनमोल दत्त पुत्र विजय कुमार, निवासी जालंधर।

पुलिस ने वह स्कूटी भी बरामद कर ली है जिसका इस्तेमाल इन वारदातों को अंजाम देने के बाद भागने के लिए किया गया था। गिरोह के तीसरे सदस्य की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

एसपी ने बताया कि आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस उनका रिमांड हासिल करेगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि क्या वे हिमाचल या पंजाब के अन्य आपराधिक मामलों में भी संलिप्त हैं। पुलिस ने वारदात के महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें