राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला में भव्य स्वागत: 5 दिवसीय हिमाचल प्रवास की औपचारिक शुरुआत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला में भव्य स्वागत: 5 दिवसीय हिमाचल प्रवास की औपचारिक शुरुआत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला में भव्य स्वागत: 5 दिवसीय हिमाचल प्रवास की औपचारिक शुरुआत

Published:

शिमला I

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को अपने पांच दिवसीय आधिकारिक प्रवास (Summer Sojourn) पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुँचीं। शिमला के निकट छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह है और राजधानी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

हेलीपैड पर उतरते ही राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति की अगवानी की। उन्होंने राज्य की समस्त जनता की ओर से राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए प्रदेश सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी व नेता मौजूद रहे कुलदीप सिंह पठानिया अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश विधानसभा, अनिरुद्ध सिंह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री (मंत्री-इन-वेटिंग), सुरेश कुमार कश्यप सांसद, शिमला, सुरेंद्र चौहान महापौर,

नगर निगम शिमला, संजय गुप्ता मुख्य सचिव, हिमाचल प्रदेश, अशोक तिवारी पुलिस महानिदेशक (DGP), लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. धैय्या चीफ ऑफ स्टाफ, आर्मी ट्रेनिंग कमांड।

हेलीपैड पर औपचारिक स्वागत के बाद राष्ट्रपति का काफिला सीधे मशोबरा स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति निवास 'द रिट्रीट' के लिए रवाना हुआ। अपने 5 दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति यहीं ठहरेंगी और यहीं से उनका अस्थायी कार्यालय भी संचालित होगा।

अपने इस प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शिरकत करेंगी, जिनमें रोहतांग स्थित अटल टनल का भ्रमण, पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति।

शिमला के लोक भवन में आयोजित राजकीय भोज (State Banquet)। राष्ट्रपति के आगमन के चलते शिमला-मशोबरा मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और छराबड़ा क्षेत्र को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें