मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

डलहौजी में बर्फबारी से खिले चेहरे, आसमान से गिरते फाहों के बीच सैलानियों ने की जमकर मस्ती

सार

डलहौजी में बर्फबारी से खिले चेहरे, आसमान से गिरते फाहों के बीच सैलानियों ने की जमकर मस्ती

1 मिनट
डलहौजी में बर्फबारी से खिले चेहरे, आसमान से गिरते फाहों के बीच सैलानियों ने की जमकर मस्ती

डलहौजी : जिला चम्बा की पर्यटन नगरी डलहौजी में लंबे इंतजार के बाद मौसम ने करवट ली और आसमान से बर्फ के फाहे गिरने लगे। नव वर्ष का जश्न मनाने पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच जमकर मस्ती की और इस यादगार पल का भरपूर आनंद लिया। मौसम विभाग की पहले से जारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के चलते बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक डलहौजी पहुंचे थे।

अनुमान के अनुरूप ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होते ही पर्यटक होटलों से निकलकर लक्कड़मंडी, डैनकुंड और गांधी चौक जैसे प्रमुख स्थलों पर पहुंच गए। शहर में गिरते मोटे बर्फ के फाहों को देखकर पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई सैलानी इन खूबसूरत पलों को मोबाइल में कैद करते और वीडियो कॉल के माध्यम से अपने परिजनों के साथ साझा करते नजर आए।

वहीं, उपमंडलीय प्रशासन ने बर्फबारी के मद्देनज़र पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर ही आवाजाही करने की अपील की है। बर्फबारी के बाद डलहौजी के पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं और उन्हें उम्मीद है कि इससे आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।

इस खबर के विषय

  • Dalhousie
  • tourism
  • winter activities
  • travel
  • snow fun
  • scenic beauty

इस खबर को शेयर करें