सिया हत्याकांड: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिलाया जल्द न्याय का भरोसा

Published:

सरकाघाट।

गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में हुए जघन्य छात्रा हत्याकांड के बाद उपजे जनाक्रोश के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंगलवार देर शाम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और विश्वास दिलाया कि सरकार इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है।

परिजनों से मुलाकात के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने स्पष्ट किया कि सिया को न्याय दिलाने के लिए मामले का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले, यह हमारी प्राथमिकता है। पुलिस पूरी गंभीरता से साक्ष्य जुटा रही है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अपराधी को कठोरतम सजा मिले।

मंत्री के गांव पहुँचते ही स्थानीय लोगों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने घटना के पीछे गहरी साजिश की आशंका जताते हुए कई सवाल खड़े किए। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी घर की दूसरी दिशा से आता दिखाई दिया था, जबकि सिया बस स्टॉप पर खड़ी थी।

लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने सिया का पीछा किया और करीब 20 मीटर की दूरी तय करने के बाद दराट से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि इस हत्या के पीछे कोई और छिपा हुआ कारण या रंजिश हो सकती है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

मौके पर मौजूद डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस तकनीकी और जमीनी स्तर पर हर पहलू को खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात से 4-5 घंटे पहले या पिछले 1-2 दिनों में आरोपी विकास की गतिविधियां क्या थीं। कॉल डिटेल्स और गवाहों के बयानों के आधार पर कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

इस भावुक और तनावपूर्ण माहौल के दौरान मंत्री के साथ विधायक चंद्रशेखर, कांग्रेस महासचिव यदोपति ठाकुर, पवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर भी मौजूद रहीं। विक्रमादित्य सिंह ने लोगों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें और पुलिस का सहयोग करें ताकि जांच में कोई बाधा न आए।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें