गोपालपुर छात्रा हत्याकांड: "हमने बेटी खोई, अब कोई और न खोए," बिलखते माता-पिता की समाज से भावुक अपील

गोपालपुर छात्रा हत्याकांड: "हमने बेटी खोई, अब कोई और न खोए," बिलखते माता-पिता की समाज से भावुक अपील
गोपालपुर छात्रा हत्याकांड: "हमने बेटी खोई, अब कोई और न खोए," बिलखते माता-पिता की समाज से भावुक अपील

Published:

मंडी।

"मैंने तो बस यह पूछने के लिए फोन किया था कि पैसे खाते में आए या नहीं, लेकिन बदले में जो सुना उसने मेरी दुनिया उजाड़ दी।" ये शब्द उस पिता के हैं, जिसकी 19 वर्षीय बेटी सिया की गोपालपुर के बैंजी गांव में बेरहमी से हत्या कर दी गई।

बद्दी में ट्रक चालक के रूप में काम करने वाले जोगेंद्र सिंह ने जब घर फोन किया, तो दूसरी तरफ से आई चीख ने उन्हें सुन्न कर दिया— जल्दी घर आ जाओ, हमारी सिया को काट दिया है।

इस जघन्य हत्याकांड ने न केवल एक परिवार को तबाह कर दिया है, बल्कि पूरे हिमाचल को झकझोर दिया है। दिवंगत छात्रा के पिता जोगेंद्र सिंह और माता रक्षा देवी ने सरकार और समाज से एक ही अपील की है "हमने अपनी बेटी खो दी, अब किसी और के साथ ऐसा न हो।"

बीते सोमवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात के दौरान पिता अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि वे अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे।

पीड़ित परिवार ने इस घटना के पीछे युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को मुख्य कारण बताया है। माता रक्षा देवी ने नम आंखों से समाज से आह्वान किया यह सिर्फ हमारी बेटी की बात नहीं है, यह प्रदेश की हर बेटी की सुरक्षा की लड़ाई है। जब तक दोषियों को ऐसी सजा नहीं मिलती जिससे दूसरों की रूह कांप जाए, तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे। नशे के इस दानव को जड़ से खत्म करना होगा।"

हत्या से कुछ समय पहले ही पिता ने बेटी के खाते में पैसे भेजे थे और फोन पर उससे बात की थी। बैंजी गांव और आसपास के इलाकों में माहौल तनावपूर्ण है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि दिन-दहाड़े कॉलेज छात्राएं सुरक्षित क्यों नहीं हैं? परिजन और स्थानीय लोग मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें