मंडी छात्रा हत्याकांड: पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; अब होगी मानसिक स्थिति की जांच

Published:

सरकाघाट।

गोपालपुर क्षेत्र के बहुचर्चित सिया हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। पुलिस रिमांड पर लिए गए मुख्य आरोपी विकास पटियाल की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच नागरिक अस्पताल सरकाघाट में भर्ती कराया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि आरोपी का उपचार चल रहा है। पुलिस प्रशासन अब आरोपी की मेडिकल जांच के साथ-साथ उसकी मानसिक स्थिति (Psychological Evaluation) की भी जांच करवाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी के व्यवहार और स्वास्थ्य को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

एक ओर जहाँ आरोपी अस्पताल में है, वहीं दूसरी ओर मंगलवार को पीड़ित छात्रा सिया का उसके पैतृक गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्षेत्र में व्याप्त भारी तनाव को देखते हुए अंतिम संस्कार के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

सिया के चचेरे भाई दिव्यांश ने उसे मुखाग्नि दी। सिया अपने पीछे माता-पिता और तीन बहनों को छोड़ गई है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

पुलिस जांच और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विकास पटियाल के बारे में कुछ गंभीर बातें सामने आई हैं पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया तेजधार दराट बरामद कर लिया है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी काफी समय से अपने साथ अवैध रूप से दराट लेकर घूमता था। इस पूरे हत्याकांड की एक महिला चश्मदीद (Witness) भी सामने आई है। पुलिस का मानना है कि इस महिला की गवाही कोर्ट में आरोपी को सजा दिलाने में सबसे अहम कड़ी साबित होगी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि घटना को अंजाम देने के बाद जब स्थानीय युवाओं ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने उन पर भी दराट से हमला करने का प्रयास किया। पुलिस इस वीडियो को भी साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें