कल्पा में मुख्यमंत्री सुक्खू ने डे-बोर्डिंग स्कूल और खेल छात्रावास निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कल्पा में मुख्यमंत्री सुक्खू ने डे-बोर्डिंग स्कूल और खेल छात्रावास निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
कल्पा में मुख्यमंत्री सुक्खू ने डे-बोर्डिंग स्कूल और खेल छात्रावास निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Published:

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिला के कल्पा में निर्माणाधीन राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और खेल छात्रावास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल भवन के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग को दस करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने डे-बोर्डिंग स्कूल परिसर में प्रस्तावित बालिका आश्रम भवन के निर्माण के लिए चिन्हित भूमि पर दो करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा भी की।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को डे-बोर्डिंग स्कूल और खेल छात्रावास के निर्माण कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा हो सके।

इससे पूर्व, रिकांगपिओ विश्राम गृह में किन्नौर जिला पूर्व सैनिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर सैनिक विश्राम गृह के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों की मांग को स्वीकार करते हुए सैनिक विश्राम गृह भवन के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की।

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने रिकांगपिओ और कल्पा विश्राम गृह में आम जनता की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें