शिमला के भट्टाकुफर चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, बलदेव सिंह पर पहले से दर्ज हैं 13 मामले

शिमला के भट्टाकुफर चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, बलदेव सिंह पर पहले से दर्ज हैं 13 मामले
शिमला के भट्टाकुफर चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, बलदेव सिंह पर पहले से दर्ज हैं 13 मामले

Published:

ढली पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी बलदेव सिंह उर्फ बल्ली को किया गिरफ्तार, इससे पहले शुभम चंदेल भी पकड़ा जा चुका है

शिमला के भट्टाकुफर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के मामले में ढली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस थाना ढली में अभियोग संख्या 77/2026, दिनांक 19 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305, 331(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस थाना ढली की टीम ने विभिन्न पहलुओं से जांच करते हुए आरोपियों की संलिप्तता से जुड़े साक्ष्य जुटाए। जांच के क्रम में पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी बलदेव सिंह उर्फ बल्ली पुत्र लाभ सिंह निवासी बढ़हेरी, चंडीगढ़ को 12 सितंबर 2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया।

इससे पहले शुभम चंदेल भी हो चुका है गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस इससे पहले शुभम चंदेल पुत्र नोखी राम निवासी सुन्नी, जिला शिमला, उम्र 30 वर्ष को भी गिरफ्तार कर चुकी है। अब गिरफ्तार किए गए बलदेव सिंह उर्फ बल्ली को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस मामले में चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है। मामले का आगामी अन्वेषण जारी है।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 13 मामले

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बलदेव सिंह उर्फ बल्ली के खिलाफ पहले से कुल 13 अभियोग पंजीकृत हैं। इनमें अधिकांश मामले चोरी से संबंधित हैं। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (ND&PS Act) के तहत भी मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास मुख्य रूप से चोरी और मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों से संबंधित रहा है।

चंडीगढ़ में चोरी के कई मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बलदेव सिंह के खिलाफ वर्ष 2009 से 2014 तक चंडीगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। इनमें पुलिस थाना सेक्टर-39 और सेक्टर-11 के मामले शामिल हैं। वर्ष 2011 और 2012 में भी उसके खिलाफ चोरी के अभियोग दर्ज किए गए थे। वर्ष 2014 में धारा 379 और 411 IPC के तहत चोरी का मामला दर्ज हुआ था।

इसके अलावा वर्ष 2019 में पुलिस थाना सेक्टर-39, चंडीगढ़ में धारा 21 ND&PS Act के तहत मादक पदार्थ संबंधी मामला दर्ज हुआ था। वर्ष 2026 में पुलिस थाना संजौली, जिला शिमला में भी उसके खिलाफ धारा 21 और 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज पाया गया है।

ढली पुलिस अब भट्टाकुफर चोरी मामले में आरोपी की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें