मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

आरटीओ बिलासपुर ने चालकों और स्कूली बच्चों को किया जागरूक

सार

क्षेत्रीय परिवहन विभाग बिलासपुर द्वारा शुक्रवार को बाबा बालक नाथ की पावन तपोस्थली शाहतलाई में एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

2 मिनट
आरटीओ बिलासपुर ने चालकों और स्कूली बच्चों को किया जागरूक

झंडूता/बिलासपुर: क्षेत्रीय परिवहन विभाग बिलासपुर द्वारा शुक्रवार को बाबा बालक नाथ की पावन तपोस्थली शाहतलाई में एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) राजेश कौशल की व्यक्तिगत उपस्थिति में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था।

कैंप के दौरान आरटीओ राजेश कौशल ने स्कूली बच्चों, स्थानीय राहगीरों और वाहन चालकों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया।

दुपहिया वाहन चलाते समय ISI मार्क हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करे । कार चालकों के लिए सीट बेल्ट की महत्ता होनी चाहिए । निर्धारित गति सीमा का पालन और ओवरटेकिंग के दौरान सावधानी होनी चाहिए। पैदल चलते समय और सड़क पार करते समय अपनाई जाने वाली सावधानियां।

इस कैंप का एक प्रमुख आकर्षण नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर रहा। आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि कई बार नजर कमजोर होने के कारण भी बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। शिविर में बड़ी संख्या में वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई, जहां विशेषज्ञों द्वारा उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी सुझाई गईं।

राजेश कौशल ने कहा,सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है। नियमों का पालन करने से न केवल चालक सुरक्षित रहता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोग भी सुरक्षित रहते हैं।

स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने आरटीओ विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक पर्यटन स्थल होने के कारण शाहतलाई में वाहनों की काफी आवाजाही रहती है, ऐसे में यह शिविर जनहित में बेहद उपयोगी साबित होगा।

इस खबर के विषय

  • RTO Bilaspur
  • road safety awareness
  • drivers training
  • school children safety
  • Shahatlah
  • traffic rules education
  • road safety camp

इस खबर को शेयर करें